महाराष्ट्र में जिला परिषद चुनाव की मतगणना

महाराष्ट्र में जिला परिषद चुनाव की मतगणना

नागपुर [महामीडिया] महाराष्ट्र की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावों का रिजल्ट आज घोषित होगा जिसकी गिनती सुबह 10 बजे से जारी है। 2.08 करोड़ मतदाताओं ने इनमें वोटिंग की थी।इन चुनावों में 12 जिला परिषद शामिल थीं, जिनमें रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर हैं। वहीं, 125 पंचायत समितियों में 1,462 सीटों पर भी चुनाव हुए। जिला परिषद चुनावों में कुल 2,624 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, और पंचायत समिति चुनावों में 4,814 उम्मीदवार मैदान में थे।

सम्बंधित ख़बरें