नवीनतम
कनाडा के अंतरराष्ट्रीय अध्ययन परमिटों की संख्या में गिरावट
भोपाल [महामीडिया] पिछले वर्ष कनाडा में अंतरराष्ट्रीय छात्रों को जारी किए गए अध्ययन परमिट की संख्या 2024 की तुलना में एक चौथाई घट गई है। भारतीय छात्रों को जारी किए गए परमिट में गिरावट 2025 में और भी तेज थी जो 2024 की संख्या के लगभग आधी थी । कुल जारी अध्ययन परमिट 2024 में 514,915 से घटकर 2025 में 383,905 हो गए जो 25% की कमी को दर्शाते हैं ।