हिमाचल में भारी बारिश से तबाही

हिमाचल में भारी बारिश से तबाही

शिमला [महामीडिया] हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश तबाही मच रही है। उफनती नदियों से 14 पुल बह गए हैं। प्रदेश की 500 सड़कें पूरी तरह से बंद हैं। कांगड़ा, मंडी, चंबा और शिमला जिलों में भारी बारिश के चलते बाढ़ और लैंडस्लाइड से 69 लोगों की जान चली गई। सबसे बुरी स्थिति मंडी जिले में है जहां 17 लोग मारे गए और 40 अभी भी लापता हैं। मुख्यमंत्री ने कहा 'बरसात शुरू होने के बाद से सड़कों, पानी की परियोजनाओं, बिजली की तारों और खंभों को भारी नुकसान हुआ है। बिजली के खंभे उखड़ गए हैं जिससे बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है।

सम्बंधित ख़बरें