राजस्थान सहित चार राज्यों में दीपावली का अवकाश घोषित

राजस्थान सहित चार राज्यों में दीपावली का अवकाश घोषित

भोपाल [महामीडिया] राजस्थान में 13 अक्टूबर से दीवाली की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं और 24 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेंगी। क्‍लासेज 24 अक्‍टूबर से दोबारा शुरू होंगी। उत्तर प्रदेश में दीवाली की छुट्टियां 20 से 23 अक्टूबर 2025 तक के लिए घोषित की गई हैं। 19 अक्टूबर को रविवार का दिन भी जोड़ा जाए तो स्‍टूडेंट्स-टीचर्स को कुल 4 दिन की छुट्टी मिलेगी। बिहार में  स्कूल की छुट्टियां 20 अक्टूबर से शुरू होंगी और 29 अक्‍टूबर तक जारी रहेंगी। यह छुट्टियां दिवाली और छठ पूजा दोनों को कवर करेंगी। कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने घोषणा की है कि सभी स्कूल 8 से 18 अक्टूबर 2025 तक बंद रहेंगे।

सम्बंधित ख़बरें