एपिस्टीन फाइलों से कई हस्तियों की इज्जत दांव पर

एपिस्टीन फाइलों से कई हस्तियों की इज्जत दांव पर

मुंबई [महा मीडिया] जेफ्री एपस्टीन एक ऐसा नाम जो आज पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। जेफ्री एपस्टीन की साल 2019 में ही जेल की कोठरी में मौत हो गई थी लेकिन अभी भी वह कई सफेदपोश अरबपतियों और शाही लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। दरअसल जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज अमेरिकी सरकार द्वारा सार्वजनिक किए जा रहे हैं और उन दस्तावेजों में दुनिया के कई नामचीन लोगों के नाम और तस्वीरें हैं, जिन्हें लेकर खूब विवाद हो रहा है। एपस्टीन फाइल के नए दस्तावेजों में दुनिया के सबसे अमीर और शक्तिशाली व्यक्तियों- जिनमें एलन मस्क, बिल गेट्स और डोनल्ड ट्रंप के साथ एपस्टीन के कथित संबंधों का विवरण दिया गया है। लाखों पन्नों और हजारों तस्वीरों में आए दुनिया के प्रमुख हस्तियों के नाम ने वैश्विक राजनीति और कॉर्पोरेट जगत में हलचल मचा दी है। इन सभी लोगों पर जनता का दबाव इतना बढ़ गया है कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कई सीनियर अधिकारियों और नेताओं को इस्तीफ़ा देना पड़ा है। जबकि कई बिजनेसमेन इसकी चपेट में ऐसे आए कि जवाब देते नहीं बना। यह विवाद अब केवल अमेरिका तक सीमित नहीं है बल्कि यूरोप समेत 10 से 11 देशों तक फैल चुका है। इसके बाद 10 देशों में 15 से ज्यादा बड़े अधिकारियों को पद छोड़ना पड़ा है। 80 से ज्यादा ताकतवर लोगों पर जांच चल रही है।

सम्बंधित ख़बरें