नवीनतम
फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले पांच अफगानियों को जबलपुर लाया गया
भोपाल [महामीडिया] गलत पते और दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवा कर देश में रहने वाले पांच और अफगानियों को एटीएस की टीम ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। सभी को जबलपुर लाया गया है। इसके पूर्व एटीएस फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले तीन अफगानियों और उनकी मदद करने वाले तीन अन्य कुछ छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए अफगानियों में जिया उल रहमान, सुल्तान मोहम्मद, रजा खान, सैयद मोहम्मद, जफर खान हैं। यह पांचों कई साल पहले भारत आए और कोलकाता में सूदखोरी का धंधा कर रहे थे। इन्होंने जबलपुर में रहने वाले अफगानी सोहबत खान के माध्यम से अपने फर्जी भारतीय पासपोर्ट बनवाए थे।