नवीनतम
सोना-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट
भोपाल [महामीडिया] सोना-चांदी के दाम में आज 18 नवंबर को गिरावट है। 10 ग्राम सोना 1,558 रुपए गिरकर 1,21,366 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1,22,924 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। तीन दिनों में सोना 5,188 रुपए सस्ता हो चुका था। सोने के दाम में सोमवार को भी गिरावट रही थी। वहीं चांदी 3,083 रुपए गिरकर 1,51,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,54,933 प्रति किलोग्राम थी।