नवीनतम
राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार घोषित
भोपाल [महामीडिया] राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। यह पुरस्कार देश में पशुधन और डेयरी क्षेत्र के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मानों में से एक माना जाता है। इस वर्ष यह पुरस्कार 26 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।
सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान (देशी गाय/भैंस नस्लों के पालन में)
गैर-पूर्वोत्तर:
– प्रथम: अरविन्द यशवन्त पाटिल, कोल्हापुर, महाराष्ट्र
– द्वितीय: डॉ. कंकनाला कृष्ण रेड्डी, हैदराबाद, तेलंगाना
– तृतीय: हर्षित झूरिया, सीकर, राजस्थान
– तृतीय: कुमारी श्रद्धा सत्यवान धवन, अहमदनगर, महाराष्ट्र
पूर्वोत्तर/हिमालयी:
– विजय लता, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश
– प्रदीप पंगरिया, चंपावत, उत्तराखंड
राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025 में प्रथम दो श्रेणियों अर्थात सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान और सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान उत्पादक संगठन के विजेताओं को योग्यता प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष पुरस्कार राशि प्रथम स्थान के लिए ₹5,00,000, द्वितीय स्थान के लिए ₹3,00,000, तृतीय स्थान के लिए ₹2,00,000 और पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए विशेष पुरस्कार ₹2,00,000 निर्धारित किया गया है।