पवित्र श्रावण मास और बारह ज्योतिर्लिंग 

पवित्र श्रावण मास और बारह ज्योतिर्लिंग 

भोपाल [ महामीडिया] भोपाल सनातन धर्म में भगवान शिव की उपासना सृष्टि के संहारक के रूप में की जाती है। माना जाता है कि भगवान शिव की उपासना करने से व्यक्ति के सभी कष्टों का संहार हो जाता है। इसके साथ हिंदू धर्म में भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों की उपासना की भी विशेष मान्यता है। बता दें कि ज्योतिर्लिंग शब्द का संधि विच्छेद ज्योति एवं लिंग है, जिसमें ज्योति का अर्थ प्रकाश और लिंग का अर्थ प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव के इन सभी द्वादश ज्योतिर्लिंगों की उपासना करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और उन्हें सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मान्यता है कि इन 12 जगहों पर शिव जी ज्योति स्वरूप में विराजमान हैं, इस वजह से इन 12 मंदिरों को ज्योतिर्लिंग कहा जाता है। बारह ज्योतिर्लिंगों में सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारेश्वर, भीमाशंकर, विश्वेश्वर (विश्वनाथ), त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वर, घुष्मेश्वर (घृष्णेश्वर) शामिल हैं।
1 .सोमनाथ ज्योतिर्लिंग-गुजरात
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग भारत के गुजरात में स्थित है। यह ज्योतिर्लिंग गुजरात के सौराष्ट्र नामक क्षेत्र में स्थित है। यह पृथ्वी का पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। यहां पर माना जाता है कि देवताओं ने पवित्र कुंड बनाया था जिसे सोमनाथ कुंड माना जाता है। इस कुंड में स्नान करने से व्यक्ति के मनुष्य के या किसी भी जीव के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। और वह मृत्यु-जन्म के चक्र से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त करता है। मित्रों सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का उल्लेख ऋग्वेद, शिव पुराण, स्कंद पुराण, श्रीमद भगवत गीता में भी मिलता है। इससे हम यह अनुमान लगा सकते हैं कि यह मंदिर कितना पुराना हो सकता है।ऐसा माना जाता है कि सबसे पहले इस मंदिर को भगवान ने चंद्रदेव ने बनाया था भगवान चन्द्र देव को सोमदेव के नाम से भी जाना जाता है। पुराणों के अनुसार इस मंदिर के सुनहरे का भाग का निर्माण चंद्रदेव ने किया और चांदी का भाग सूर्यदेव ने बनाया। चंदन के भाग को भगवान श्री कृष्ण ने बनवाया और पत्थर की संरचना को भीमदेव नामक राजा ने बनवाया।
2. मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग-आध्रप्रदेश
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आध्रप्रदेश के कृष्णा नदी के तट पर स्थित है और यह ज्योतिर्लिंग श्रीशैल नामक पर्वत पर स्थित है।कई राजाओं ने मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का रखरखाव करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। लेकिन इतिहास की किताबों में जो पहला नाम मिलता है वह सतवाहन साम्राज्य का है।छत्रपति शिवाजी महाराज ने भी मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के रखरखाव में अपना योगदान दिया था। मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की एक खास बात यह भी है कि इसी के पास में एक शक्तिपीठ भी है भारत में कुल 51 शक्तिपीठ है।
3. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग-उज्जैन, मध्यप्रदेश
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित है यह 12 ज्योतिर्लिंगों में एकमात्र ऐसा ज्योतिर्लिंग है जो दक्षिण मुखी है और यहां प्रतिदिन 5000 से ज्यादा भक्त पूजा के लिए आते हैं। त्योहारों पर तो यहां 20,000 से 30,000 भक्तों का तांता लग जाता है।महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है जो अपने आप प्रकट हुआ था महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भगवान शिव की पूजा जलती हुई चिता की राख व भस्म से महाकाल शिव की पूजा की जाती है।
4. ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग-मांधाता, मध्यप्रदेश
यह ज्योतिर्लिंग मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में शिवपुरी द्वीप में स्थित है। इसे मंधाता पर्वत के नाम से भी जाना जाता है। इस ज्योतिर्लिंग के पास में नर्मदा नदी बहती है। यह इंदौर शहर से लगभग 75 किमी की दूरी पर स्थित है। ओंकारेश्वर मंदिर का नाम ओंकारेश्वर इसलिए पड़ा है क्योंकि यह ज्योतिर्लिंग के चारों और पहाड़ है और पहाड़ के चारों और जो नदी बहती है वह ओम का आकार बनाती है।
5. केदारनाथ ज्योतिर्लिंग-उत्तराखंड
यह ज्योतिर्लिंग उत्तराखंड में स्थित है। मित्रों केदारनाथ ज्योतिर्लिंग पूरे विश्व में सबसे अधिक लोकप्रिय ज्योतिर्लिंग है और यहां पर विश्व भर से लाखों लोग भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए आते हैं और इन लोगों में केवल हिंदू ही नहीं क्रिश्चियन और यहूदी धर्म के लोग भी आते हैं।केदारनाथ ज्योतिर्लिंग समुद्र तल से तकरीबन 3584 मीटर ऊंचा है। अर्थात इतनी ऊंचाई पर स्थित है। उत्तराखंड में भगवान केदारनाथ का ज्योतिर्लिंग उत्तराखंड के चार धाम यात्रा का एक धाम भी है।
6. भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग-पुणे, महाराष्ट्र
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र में स्थित है। महाराष्ट्र के सम्हाद्री नामक पर्वत पर स्थित है।भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के बारे में आपको एक कथा बताते हैं जो रामायण काल से जुड़ी हुई है। जब भगवान राम ने कुंभकरण का वध कर दिया था तब कुंभकरण की कर्कटी नामक पत्नी के पुत्र भीम को कर्कटी ने देवताओं से दूर रखने का निश्चय किया।जब भीम को पता चला कि देवताओं ने उसके पिता का वध कर दिया तो उसने बदला लेने के लिए ब्रह्मा जी की तपस्या करी और महान बलशाली होने का वरदान मांगा। इसी कारण उन्होंने कामरूपेक्ष्प नामक राजा को बंदी बनाकर काल कोठरी में डाल दिया। क्योंकि वह शिव जी के भक्त थे।
7. भगवान काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग – वाराणसी, उ.प्र.
भगवान विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में स्थित है। वाराणसी पूरे भारत की धार्मिक राजधानी मानी जाती है।विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग को काशी विश्वनाथ की कहा जाता है। और यह मान्यता है कि जब पृथ्वी बनी थी तब सूर्य की पहली किरण काशी पर ही गिरी थी। इस मंदिर को कई बार तोड़ने की कोशिश करी गई औरंगजेब ने किस मंदिर को तोड़ने की कोशिश करी, और इसके के पास एक मंदिर था जिसे भी तोड़ने की कोशिश करी गई और वहां पर एक मस्जिद का निर्माण कराया गया और वही मस्जिद आज ज्ञानवापी मस्जिद के नाम से जानी जाता है।
8. त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग-नासिक, महाराष्ट्र
मित्रों त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र में स्थित है। और यह महाराष्ट्र के भी नासिक जिले में स्थित है। त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग ब्रम्हगिरी नामक एक पर्वत पर स्थित है। जहां से गोदावरी नदी शुरू होती है।त्रिंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, त्रंबकेश्वर नाम इसलिए भी जाना चाहता है क्योंकि यहां पर तीन छोटे-छोटे लिंग हैं जिन्हें ब्रह्मा, विष्णु और शिव के प्रतीक भी माना जाता है। यह मंदिर महाराष्ट्र के नासिक शहर से दूर गौतमी नदी के तट पर है।
9. वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग-देवघर, झारखंड
वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग झारखंड राज्य के संथाल परगना के पास स्थित है।भगवान वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग को रावण की भक्ति का प्रतीक भी माना जाता है और यह ज्योतिर्लिंग अपने भक्तों की कामनाओं को पूरा करने और उन्हें रोग मुक्त बनाने के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि एक बार रावण भगवान शिव का ज्योतिर्लिंग लेकर इसी मार्ग से जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसे लघुशंका लग गई जिसके कारण उसने वह शिवलिंग एक ग्वाले के हाथ में थमा दिया जिसने भारी-भरकम भार वहन से थक कर उस शिवलिंग को वहीं जमीन पर रख दिया और भगवान शिव यहां स्थापित हो गए।कहा जाता है कि एक बैजू नाम के ग्वाले की गाय रोजाना वहां घास चढ़ते हुए अपना दूध भगवान शिव को समर्पित कर देती थी। उसी वाले के नाम पर यहां स्थित भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग का नाम बैजनाथ धाम पड़ा।
10. नागेश्वर ज्योतिर्लिंग-द्वारका, गुजरात
मित्रों नागेश्वर ज्योतिर्लिंग गुजरात में स्थित है। और गुजरात के भी यह बड़ौदा क्षेत्र के गोमती द्वारका के निकट स्थित है। मित्रों यह द्वारकापुरी से तकरीबन 17 किमी दूर है। नागेश्वर ज्योतिर्लिंग में भगवान शिव की 80 फीट ऊंची एक मूर्ति है। और इसमें इसके निर्माण में दारूका नाम और उसके पति दारुक की कथा सुनाई जाती है।
11. रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग-कन्याकुमारी, तमिलनाडु
रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग तमिलनाडु के रमनाथम में स्थित है। रामसेतु भी वही स्थित है।मित्रों रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग रामायण के समय काल तक का पुराना माना जाता है। यह भी माना जाता है कि आज के समय जो रामेश्वरम मंदिर में 24 पानी के कुए हैं वह खुद भगवान श्रीराम ने अपने तीरों से बनाए थे ताकि वे अपने वानर सेना की प्यास बुझा सके।रामेश्वरम मंदिर के पास ही भगवान राम और विभीषण की पहली बार मुलाकात हुई थी।
12. घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग-औरंगाबाद, महाराष्ट्र
घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के संभाजी नगर के पास में दौलताबाद के स्थान पर स्थित है। इससे भगवान शिवालय भी कहा जाता है क्योंकि यह अंतिम और बाहरवा ज्योतिर्लिंग है।यह ज्योतिर्लिंग घुश्मा के मृत पुत्र को जीवित करने के लिए भगवान शिव के समर्पण में बनाया गया है। और तभी से यह घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग के नाम से प्रसिद्ध हुआ। आज ज्योतिर्लिंग को घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के प्रसिद्ध नाम से भी जाना जाता है।

सम्बंधित ख़बरें