म.प्र.में घर बनाना बीस प्रतिशत महंगा हुआ
भोपाल [ महामीडिया]
म.प्र. में सीमेंट, स्टील, डामर, बिजली वायर और अन्य निर्माण सामग्री के दामों में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे न केवल निर्माण लागत में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है बल्कि सड़क निर्माण सहित कई परियोजनाएं ठप्प पड़ने की कगार पर पहुंच गई हैं। म.प्र. में डामरीकरण के करीब 50 प्रतिशत काम बंद हो चुके हैं।