भारत के निर्यात और आयात दोनों में बढ़ोतरी

भारत के निर्यात और आयात दोनों में बढ़ोतरी

मुंबई [महामीडिया] जुलाई 2025 में भारत का निर्यात 7.29 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 37.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसी महीने व्यापार घाटा 27.35 अरब डॉलर दर्ज किया गया। पिछले साल जुलाई में निर्यात 34.71 अरब डॉलर रहा था। वहीं आयात में भी 8.6 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह जुलाई महीने में बढ़कर 64.59 अरब डॉलर हो गया।  जुलाई 2025-26 की अवधि में भारत का कुल निर्यात 3.07 प्रतिशत बढ़कर 149.2 अरब डॉलर हो गया जबकि इसी अवधि में आयात 5.36 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 244.01 अरब डॉलर तक पहुंच गया। निर्यात में आई बढ़ोतरी को वैश्विक मांग में सुधार और भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। 

सम्बंधित ख़बरें