नवीनतम
भारत ने खाद्यान्न उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया : कृषि मंत्री शिवराज
भोपाल [महामीडिया] भारत ने वर्ष 2024–25 में अब तक का सबसे ऊँचा खाद्यान्न उत्पादन दर्ज किया है। देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 357.73 मिलियन टन हो गया है जो पिछले वर्ष के 332.30 मिलियन टन की तुलना में लगभग 8% अधिक है।केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने रिकॉर्ड उत्पादन पर देश के किसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में खाद्यान्न उत्पादन में 106 मिलियन टन से अधिक की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2015–16 में उत्पादन 251.54 मिलियन टन था जो अब बढ़कर 357.73 मिलियन टन हो गया है।