नवीनतम
भारतीय तटरक्षक दिवस कल
भोपाल [महामीडिया] प्रति वर्ष भारतीय तट रक्षक बल की स्थापना दिवस को याद करने के लिए 01 फ़रवरी को भारतीय तटरक्षक दिवस के रूप में मनाता है।भारतीय तटरक्षक दिवस भारतीय तटरक्षक बलों के सम्मान में उनकी बहादुरी, कार्य और देश के प्रति समर्पण के बारे में जागरूकता फैलाता है। भारतीय तटरक्षक बल दुनिया की चौथी सबसे बड़ी तटरक्षक बल है जो भारतीय समुद्री तटों की रक्षा के लिए कार्य करती है। भारतीय तटरक्षक दिवस का मुख्य उदेश्य भारतीय तटरक्षकों के कार्य की सराहना करना और उनकी बहादुरी के बारे में लोगों को जागरूक करना साथ ही यह दिन भारतीय तटरक्षकों बलों के समृद्ध इतिहास और भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के प्रति उसके समर्पण का सम्मान करता है।