आईफोन 16 सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना
भोपाल [महामीडिया] भारतीय स्मार्टफोन ग्राहकों का रुझान अब केवल किफायती श्रेणियों तक ही सीमित नहीं है। वह अब ग्राहक तेजी से महंगे और प्रीमियम स्मार्टफोन खरीद रहे हैं। पिछले साल भारतीय बाजार में बेचे गए 210 से अधिक मॉडलों में मात्रात्मक बिक्री के लिहाज से ऐपल आईफोन16 का बुनियादी वेरिएंट सबसे अधिक बिकने वाला फोन था। आईफोन 16 ने 2025 में स्मार्टफोन बाजार के करीब 4 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लिया। पिछले साल भारत में करीब 15.4 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री दर्ज की गई। इसमें आईफोन16 के बुनियादी मॉडल का हिस्सा लगभग 61.6 लाख फोन का था। साल के दौरान ऐपल इंक ने भारत में 1.37 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन की बिक्री की।