कुएं में कार गिरने से नासिक में नौ लोग मरे
भोपाल [महा मीडिया] महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी क्षेत्र में शिवाजी नगर के पास आज शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई है। चालक का नियंत्रण बिगड़ने से कार सड़क के किनारे पानी से भरे कुएं में गिर गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लोग डिंडोरी तालुका के इंदौर गांव के दरगुडे परिवार के सदस्य थे। मृतकों की पहचान सुनील दत्तु दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे (32) और परिवार के छह बच्चों के रूप में हुई है इन बच्चों में सात से 14 साल की उम्र की पांच लड़कियां और 11 साल का एक लड़का शामिल है।