छठ पूजा के दूसरे दिन आज खरना 

छठ पूजा के दूसरे दिन आज खरना 

भोपाल (महामीडिया) हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से छठ पर्व मनाया जाता है, जो 4 दिनों तक चलता है। छठ पर्व के दौरान पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना और अन्य दो दिन डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। ऐसे में आज 18 नवंबर को खरना की रस्म होगी। छठ पूजा के दूसरे दिन आज खरना की रस्म होगी। खरना के दौरान भी सूर्योदय और सूर्यास्त का समय का विशेष ध्यान रखा जाता है। आज खरना के दिन सूर्योदय सुबह 06.46 मिनट पर होगा। वहीं सूर्यास्त शाम 05.26 मिनट पर होगा। खरना के दिन घर की महिलाएं उपवास रखती हैं और शाम को नए चूल्हे पर पहली बार छठी माता के लिए प्रसाद बनाती है। इस दौरान आम की लकड़ी जलाई जाती है और गुड़ से खीर का प्रसाद तैयार किया जाता है। खरना के दिन तैयार किए गए इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। इसके बाद व्रत का पारण अंतिम दिन सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही किया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें