लोकसभा हंगामे के कारण दो बजे तक स्थगित
मुंबई [महा मीडिया] बजट सत्र के 9वें दिन सोमवार की शुरुआत हंगामे से हुई। विपक्ष राहुल गांधी को बोलने देने की मांग कर रहा है। लोकसभा स्पीकर ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद अपनी बात रखें। विपक्ष के नेता इसके बाद भी नहीं माने और हंगामा जारी रखा।इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने संसद को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले इसे 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया था। विपक्ष लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है। लोकसभा अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए कम से कम 50 सांसदों का समर्थन जरूरी होता है। प्रस्ताव के लिए 14 दिन पहले लिखित नोटिस देना होता है।