नवीनतम
म.प्र.कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में
भोपाल [महामीडिया] नए साल की शुरुआत के साथ ही म.प्र.के निवासियों को हाड़ कंपाने वाली ठंड से थोड़ी राहत मिली है। बीते कुछ दिनों से जो पारा 1 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने को तैयार था वह अब उछलकर 5 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह भी मध्यप्रदेश में तेज ठंड रही। गुरुवार को नर्मदापुरम जिले का पचमढ़ी 5.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। प्रदेश में कहीं भी शीतलहर का प्रभाव नहीं देखा गया हालांकि दृश्यता पर कोहरे का गहरा असर रहा। दतिया में घना कोहरा छाया रहा जबकि भोपाल,सतना, सीधी और रीवा जैसे जिलों में भी धुंध के कारण आवाजाही प्रभावित हुई।