नवीनतम
भारत के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में मामूली गिरावट
भोपाल [महामीडिया] भारत की उत्पादन गतिविधियों में दिसंबर में भी विस्तार जारी रहा लेकिन इसकी रफ्तार कुछ धीमी हो गई। नवंबर का उद्योग उत्पादन सूचकांक 56.6 से घटकर दिसंबर में 55.0 पर आ गया है। इंडेक्स मजबूत स्तर 50 से काफी ऊपर रहा। उद्योग उत्पादन सूचकांक का 50 से ऊपर होना आर्थिक विस्तार को दर्शाता है जबकि 50 से नीचे का स्तर निर्माण क्षेत्र में एकीकरण को दिखाता है। 50 का स्तर किसी बदलाव न होने का संकेत देता है। आउटपुट इंडेक्स दिसंबर में 59.7 से घटकर 58.9 रह गया। यह फरवरी के बाद सबसे धीमी वृद्धि दर है। यह इंडेक्स जो उत्पादन और सेवा क्षेत्र के संयुक्त प्रदर्शन को मापता है। सीजनल पैमाने पर समायोजित यह इंडेक्स दोनों सेक्टरों के संयुक्त उत्पादन में हर महीने के बदलाव को दर्शाता है। दिसंबर में उत्पादन और सेवा दोनों क्षेत्रों में कारोबार की रफ्तार सुस्त रही। इससे कुल विस्तार की गति धीमी पड़ी।