उज्जैन में महाकाल महोत्सव 14 जनवरी से

उज्जैन में महाकाल महोत्सव 14 जनवरी से

भोपाल [महामीडिया] उज्जैन में 14 से 18 जनवरी तक  महाकाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लोककलाएं, शास्त्रीय प्रस्तुतियां और प्रसिद्ध कलाकार संगीतमय प्रस्तुति देंगे। सभी कार्यक्रम रोज शाम 7 बजे से शुरू होंगे। इस पांच दिवसीय महोत्सव में शिव तत्व की अनुभूति, दर्शन, कला और जन उत्सव का समन्वय देखने को मिलेगा। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार प्रस्तुति देंगे। संत, चिंतक और आध्यात्मिक गुरु अपने विचार व्यक्त करेंगे। लोक कला, बैंड, बहुरूपिए, प्रदर्शनी, पतंग उत्सव, और भव्य शिव बारात इस आयोजन के आकर्षण होंगे।

सम्बंधित ख़बरें