नवीनतम
म.प्र. की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल से
भोपाल [महामीडिया] म.प्र. की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल 10 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए मंडल ने इस बार कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा शुरू होने के बाद पहले दो घंटे तक किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रश्नपत्र के लीक होने और नकल की घटनाओं को रोकने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। यदि कोई परीक्षार्थी किसी भी कारण से दो घंटे के भीतर परीक्षा केंद्र से बाहर जाने का प्रयास करता है तो उसे अनुमति नहीं दी जाएगी।