भगवान सूर्य और विष्णु की पूजा का पर्व मकर संक्रांति पर्व

भगवान सूर्य और विष्णु की पूजा का पर्व मकर संक्रांति पर्व

भोपाल [महामीडिया] 14 जनवरी को धर्म-कर्म के नजरिए से शुभ योग बन रहा है। इस दिन मकर संक्रांति और षट्तिला एकादशी दोनों व्रत-पर्व हैं। पंचांग भेद की वजह से कुछ क्षेत्रों में 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति मनाई जाएगी। सूर्य के मकर राशि में आने पर मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। षट्तिला एकादशी पर भगवान विष्णु के लिए व्रत-पूजा की जाती है। मकर संक्रांति और एकादशी के योग में किए गए दान-पुण्य और पूजा-पाठ का अक्षय पुण्य मिलता है, ऐसा पुण्य जिसका असर जीवनभर बना रहता है।यह पर्व फसल के पकने और नई फसल के मौसम की शुरुआत का प्रतीक होता है। 

सम्बंधित ख़बरें