कई यूरोपीय देश हीटवेव की चपेट में

कई यूरोपीय देश हीटवेव की चपेट में

मुंबई [महामीडिया] यूरोप के कई देश भीषण हीटवेव की चपेट में हैं। स्पेन में सबसे ज्यादा गर्मी है जहां के ज्यादातर इलाकों में 29 जून को तापमान 46°C दर्ज किया गया जो देश का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले स्पेन के सेविले में आखिरी बार जून, 1965 में 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। एल ग्रैनाडो शहर में शनिवार को 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। स्पेन के साथ ही फ्रांस, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बोस्निया, हर्जेगोविना, हंगरी, सर्बिया, स्लोवेनिया और स्विट्जरलैंड में हीटवेव जारी रहने की आशंका है।

सम्बंधित ख़बरें