नवीनतम
मराठी फिल्म दशावतार ऑस्कर पुरस्कार की दौड़ में
भोपाल [महामीडिया] दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड्स को लेकर उत्साह धीरे-धीरे चरम पर पहुंच रहा है। बीते वर्षों में कई भारतीय फिल्मों ने ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट तक का सफर तय किया है और अब ऑस्कर अवॉर्ड 2026 में भी भारत की मौजूदगी मजबूत होती नजर आ रही है। ऑस्कर 2026 की कंटेंशन लिस्ट में शामिल 150 फिल्मों की शॉर्टलिस्ट में मराठी सिनेमा की फिल्म दशावतार का नाम भी जगह बनाने में सफल रहा है। माना जा रहा है कि यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन कर सकती है। इस बार मराठी फिल्म इंडस्ट्री ने भी ऑस्कर की रेस में मजबूती से कदम रखा है। मराठी मूवी दशावतार को ऑस्कर 2026 की कंटेंशन लिस्ट में शामिल किया गया है जिसमें दुनिया भर की 150 फिल्मों को जगह मिली है।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दशावतार आगे की रेस में कितनी दूर तक जाती है। कहानी की बात करें तो यह फिल्म एक क्षेत्रीय लोककथा पर आधारित है। इसमें एक बुजुर्ग कलाकार दशावतार थिएटर के माध्यम से भगवान विष्णु के दस अवतारों का मंचन करता है। लेकिन उसकी जिंदगी उस वक्त नया मोड़ ले लेती है जब वह एक रहस्यमयी घटना से रूबरू होता है जो कहानी को गहराई और रोमांच देती है।