भोपाल में राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी

भोपाल में राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी

भोपाल [महामीडिया] भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित आरआईई परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी की शुरुआत की।  इसमें देशभर के 700 से अधिक युवा वैज्ञानिक, उनके शिक्षक और मेंटर हिस्सा लेंगे।कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना और वैज्ञानिक विचार विकसित करना है। इस कार्यक्रम में देश के समस्त प्रदेश एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के स्कूली विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से विभिन्न वैज्ञानिक संस्थाओं  के वैज्ञानिक सहभागी विद्यार्थियों के साथ वैज्ञानिक वार्ता में विशेष व्याख्यान देंगे। इसके बाद 30 मिनट विद्यार्थियों के साथ प्रश्नोत्तरी भी होगी।

सम्बंधित ख़बरें