नवीनतम
म.प्र.में बिजली की नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी
भोपाल [महामीडिया] म.प्र.के एक करोड़ से ज्यादा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही बिजली बिल में बड़ा झटका लग सकता है। प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली की दरों में 10.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव राज्य विद्युत नियामक आयोग को दिया है। यदि आयोग इस प्रस्ताव को मंजूर करता है तो नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकती हैं। प्रस्तावित बढ़ोतरी लागू होने पर आम उपभोक्ताओं का घरेलू बजट गड़बड़ा सकता है। हर घरेलू उपभोक्ता पर सालाना करीब 3600 रुपए से अधिक का अतिरिक्त भार पड़ सकता है हर महीने करीब 300 रुपए तक बिजली बिल बढ़ सकता है।