नितिन नबीन अब मेरे बॉस होंगे : प्रधानमंत्री

नितिन नबीन अब मेरे बॉस होंगे : प्रधानमंत्री

मुंबई [महामीडिया] नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा मुख्यालय में  प्रधानमंत्री मोदी ने  सभा को संबोधित करते हुए कहा कि "भाजपा ऐसी पार्टी है जहां लोगों को लगता होगा कि नितिन जी इतनी छोटी उम्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष  बन गए। लेकिन मैं मानता हूं कि नितिन जी अब मेरे बॉस हैं, मैं कार्यकर्ता हूं। अब वह मेरे काम का आकलन करेंगे।’ 

मोदी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पार्टी की  छोटी सी ईकाई से लेकर अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया सौ प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से चुनने की भारतीय जनता पार्टी के संविधान की आत्मा और उसमें बताई गई हर बात को ध्यान में रखकर चल रही है। आज उसका विधिपूर्वक समापन हुआ है। संगठन पर्व का यह आयोजन  लोकतांत्रिक आस्था और कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है।'

मैं देशभर के कार्यकर्ताओं का इसे सफल बनाने के लिए अभिनंदन करता हूं। साथियों से बीते एक डेढ़ साल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल जी की 100वीं जयंती, संघ की 100वीं जयंती हम मनाते रहे हैं। ये वो प्रेरणाएं हैं जो देश के लिए जीने के हमारे संकल्प को और मजबूत करती हैं। हमारा नेतृत्व परंपरा से चलता है, अनुभव से समृद्ध होता है और राष्ट्र सेवा के भाव से संगठन को आगे बढ़ाता है।'

अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन ने अपने पहले भाषण में कहा ‘हम ऐसे राजनीतिक दल से जुड़े हैं जहां राजनीति सत्ता नहीं साधना है। राजनीति भोग नहीं, त्याग है। राजनीति ऐशो-आराम नहीं, तपस्या है। राजनीति कोई पदभार नहीं उत्तरदायित्व है।

सम्बंधित ख़बरें