अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट

अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट

भोपाल [महामीडिया] संयुक्त राज्य अमेरिका में पढ़ाई करने की आकांक्षा रखने वाले हजारों भारतीय छात्रों के लिए पहला वर्ष अभूतपूर्व झटका लेकर आया है। अमेरिकी विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों का नामांकन एक साल के भीतर लगभग 72% घट गया जो दशकों में दर्ज की गई सबसे तेज गिरावट है। तेजी से गिरावट का कारण उच्च वीजा अस्वीकार दर और साक्षात्कार स्लॉट की गंभीर कमी  है। अगस्त से अक्टूबर के बीच जो पारंपरिक रूप से सीज़न का उच्चतम समय होता है में  छात्रों का अमेरिका की ओर जाना करीब 70% घट गया है। आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2025 तक लगभग 8,000 छात्र वीज़ा रद्द किए गए  हैं। पिछले 12 महीनों में लगभग 1,00,000 वीज़ा विभिन्न श्रेणियों में रद्द किए गए जिनमें से एक महत्वपूर्ण हिस्सेदारी भारतीय नागरिकों की थी। केवल 2025 में ही लगभग 3,800 लोगों को प्रत्यर्पित किया गया था जिनमें अधिकांश भारतीय थे।

सम्बंधित ख़बरें