आज फिर चांदी की कीमतों में दस हजार से अधिक की वृद्धि

आज फिर चांदी की कीमतों में दस हजार से अधिक की वृद्धि

भोपाल [महामीडिया] सोने-चांदी के दाम आज 20 जनवरी को लगातार दूसरे दिन अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। सोना 2,429 रुपए बढ़कर 1,46,375 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोना इस साल अब तक 13,180 रुपए महंगा हो चुका है।एक किलो चांदी आज पहली बार सर्राफा बाजार में 3 लाख के पार निकल गई है। चांदी  आज 10,888 रुपए बढ़कर 3,04,863 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी  कल 2,93,975 रुपए पर थी।

सम्बंधित ख़बरें