सबसे अधिक भारतीय आबादी वाले दस देश

सबसे अधिक भारतीय आबादी वाले दस देश

भोपाल [महामीडिया] बेहतर जीवनशैली और रोजगार की तलाश में भारतीयों का विदेश जाना कोई नई बात नहीं है आज दुनिया के 195 स्वतंत्र देशों में से 100 से अधिक देशों में भारतीय बसे हुए हैं.कुल 3.5 करोड़ से अधिक प्रवासी भारतीयों की यह आबादी दुनिया की सबसे बड़ी डायस्पोरा मानी जाती है अमेरिका में सबसे अधिक प्रवासी भारतीय रहते हैं कुल 54 लाख आईटी और अकादमिक क्षेत्र में भारतवंशियों ने अमेरिका में शानदार पहचान बनाई है संयुक्त अरब अमीरात में लगभग 36 लाख भारतीय रहते हैं जो वहां की कुल जनसंख्या का एक-तिहाई हैं मलेशिया में 29 लाख भारतीय रहते हैं जो मुख्यतः ब्रिटिश दौर में वहां ले जाए गए मजदूरों की संतानें हैं कनाडा में 1967 के बाद भारतीयों की संख्या तेजी से बढ़ी जब कौशल आधारित आव्रजन नीतियां लागू की गईं आज यहां करीब 28 लाख भारतीय रहते हैं सऊदी अरब में 25 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं 1970 के दशक में तेल उद्योग के विस्तार के साथ इनकी मांग बढ़ी म्यांमार (बर्मा) में 20 लाख भारतीयों का मजबूत समुदाय है जो मुख्यत ब्रिटिश काल में वहां गए थे ब्रिटेन में भारतीय समुदाय की जड़ें उपनिवेश काल से जुड़ी हैं आज लगभग 19 लाख भारतीय वहां निवास करते हैं अफ्रीका में सबसे बड़ा भारतीय समुदाय दक्षिण अफ्रीका में हैयहां लगभग 17 लाख भारतीय रहते हैं अधिकतर ब्रिटिश काल में ले जाए गए गन्ने के खेतों में काम करने वाले मजदूरों की संतानें हैं । श्रीलंका में बसे 16.1 लाख भारतीयों में अधिकांश तमिल मूल के हैं जिन्हें ब्रिटिश शासन काल में चाय बागानों में काम करने के लिए ले जाया गया था । कुवैत में तेल और निर्माण क्षेत्र में कुशल और अर्द्धकुशल कामगारों की मांग ने बड़ी संख्या में भारतीयों को आकर्षित किया यहां लगभग 10 लाख भारतीय रहते हैं जो कुल आबादी का 20% हैं 

सम्बंधित ख़बरें