ईरान युद्ध में अब तक एक हज़ार से अधिक लोगों की मौत

ईरान युद्ध में अब तक एक हज़ार से अधिक लोगों की मौत

मुंबई [महा मीडिया]अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का आज छठा दिन है। इसके साथ ही ईरान पर अमेरिकी हमले के 100 घंटे पूरे हो गए हैं। अब तक इस युद्ध में 1 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। वहीं, इजराइल-अमेरिका में मिलकर 17 ईरानी जहाज डुबाए। ईरान ने पलटवार करते हुए मिडिल ईस्ट के 9 देशों में बने अमेरिकी बेस पर हमला किया। इस बीच इजराइल ने लेबनान के त्रिपोली शहर में स्थित फिलिस्तीनी शरणार्थी कैंप पर हमला किया है। यह हमला बेद्दावी रिफ्यूजी कैंप में हुआ जो उत्तरी लेबनान का सबसे बड़ा फिलिस्तीनी शरणार्थी कैंप माना जाता है।इस बीच ईरान ने इजराइल को कड़ी चेतावनी दी है।  ईरान ने कहा कि अगर अमेरिका और इजराइल, ईरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिश करते हैं तो ईरान इजराइल के डिमोना न्यूक्लियर सेंटर को निशाना बना सकता है।

सम्बंधित ख़बरें