नवीनतम
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में
भोपाल [महामीडिया] 15 फरवरी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। अधिकतर शिवालयों में रंग-रोगन का काम चल रहा है। शिवालय सजने लगे हैं। जहां मेलों का आयोजन होगा वहां मेला मैदान की साफ- सफाई शुरू कर दी गई है। शिवमंदिरों के सजावट को लेकर विशेष तैयारियां चल रही हैं। शिव बारात यात्रा निकालने की तैयारी हो रही है। शिव मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करते हैं।महाशिवरात्रि से पहले मंदिरों की साफ सफाई व सजावट के कार्य में लोग लग गए हैं। मंदिरों सहित मंदिरों के आसपास मुख्य द्वार सहित चाहरदीवारी आदि का भी रंग-रोगन का कार्य अंतिम चरण में है। साल 2026 में महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाया जा रहा है। ये शुभ दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रतीक है। इस अवसर पर, भक्त उपवास, ध्यान और प्रार्थना करते हैं।