मोदी की परीक्षा पर चर्चा

मोदी की परीक्षा पर चर्चा

भोपाल [महामीडिया]  परीक्षा पर चर्चा के दौरान गुवाहाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के साथ कई तरह के सवाल जवाब किए। इसमें स्टूडेंट्स नेप्रधानमंत्री से कई विषयों पर बातचीत की जिसमें से एक सवाल ने कई छात्रों का ध्यान खींच लिया। एक छात्र ने प्रधानमंत्री मोदी से जानना चाहता था कि पढ़ाई और सेहत के बैलेंस के लिए कौन सा डाइट प्लान लाभप्रद होता है। प्रधानमंत्री मोदी ने छात्र को उत्तर देते अपने पुराने दिनों को याद किया और कहा किकि उनका कोई तय डाइट सिस्टम नहीं रहा है। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब उन्हें अलग अलग घरों में खाना खाना पड़ता था। जिस घर में जो बनता था वही खाना होता था और कई बार उन्हें खुद भी खाना बनाना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा परीक्षा2026 के दूसरे एपिसोड में देश के कई राज्यों के छात्रों से बातचीत की । इस दौरान वे स्टार्टअप से लेकर परीक्षा की तैयारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्रों के सवालों के उत्तर दिए। पीएम मोदी ने इस बार बच्चों के करियर और उनकी समस्याओं पर चर्चा कर उन्हें मार्गदर्शन दिया ।

सम्बंधित ख़बरें