नवीनतम
शबाना ब्रिटेन की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री बन सकती हैं
भोपाल [महामीडिया] ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की कुर्सी खतरे में है। लेबर पार्टी ने उनके इस्तीफे की मांग की है। हालांकि स्टार्मर ने इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है। इस बीच नए प्रधानमंत्री पद की होड़ में गृह मंत्री शबाना महमूद के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री वेस्ट स्ट्रीटिंग और पूर्व उपप्रधानमंत्री अंगेला रेनर का नाम सामने आ रहा है। शबाना महमूद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मीरपुर मूल की है। 2025 में गृह मंत्री बनने वाली वह पहली मुस्लिम महिला हैं। अगर वह प्रधानमंत्री बनती हैं तो ब्रिटेन की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री भी होंगी।