सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन आज ही के दिन हुआ था

सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन आज ही के दिन हुआ था

भोपाल [ महामीडिया] आज ही के दिन यानी 11 मई को सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण के बाद उद्घाटन हुआ था। भारत के पहले राष्ट्रपति और बिहार के लाल कहे जाने वाले राजेन्द्र प्रसाद ने सन 1951 में 11 मई को सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन कर शिवलिंग की स्थापना की थी, जो आज भी वर्तमान में मौजूद है। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में जाने से पहले प्रसाद को विरोध का भी सामना करना पड़ा था। सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन से ज्यादा चर्चा आज तक पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के इस कार्यक्रम में जाने की होती है। बता दें कि सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निमाण का प्रस्ताव का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने महात्मा गांधी को चिट्ठी लिख इसको लेकर अपनी सोच का जिक्र किया था। गांधी ने भी इस प्रस्ताव को सराहा, लेकिन उन्होंने इसके लिए सरकारी धन न खर्च करने की शर्त रखी थी, जिसे पटेल ने भी माना और इसके पुनर्निर्माण का भीड़ा उठाया।गौरतलब है कि इस मंदिर पर मुगलों ने कई दफा हमले कर क्षति पहुंचाई थी, लेकिन इसका अस्तित्व कोई नहीं मिटा सका।

सम्बंधित ख़बरें