झाबुआ में भगोरिया उत्सव कल से

झाबुआ में भगोरिया उत्सव कल से

भोपाल [महामीडिया] सांस्कृतिक पर्व भगोरिया की धूम 24 फरवरीमंगलवार से जनजातीय जिले झाबुआ में रहेगी। लगातार सात दिनों तक इस उत्सव के तहत जिले में 35 भगोरिया मेले लगेंगे। इनमें लोक संस्कृति का प्रतिबिंब परिलक्षित होगा। जनजातीय क्षेत्र का यह प्रमुख सांस्कृतिक उत्सव होली के पहले सात दिनों तक मनाया जाता है। दूर दराज महानगरों में रहने वाले आदिवासी श्रमिक भगोरिया उत्सव में शामिल होने के लिए घर लौटते हैं। मेलों में ढोल-मांदल लेकर नाचते-गाते हुए खुशियां मनाते हैं। झूला-चकरी के साथ खाद्यान्न सामग्री की दुकानें सजती हैं।

सम्बंधित ख़बरें