इंदौर में दूषित पानी के मृतकों की संख्या सत्रह तक पहुँची

इंदौर में दूषित पानी के मृतकों की संख्या सत्रह तक पहुँची

भोपाल [महामीडिया] इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 17वीं मौत हुई है। रविवार तक आंकड़ा 16 मौतों का था। सेवा निर्वत पुलिसकर्मी ओमप्रकाश शर्मा (69) मूलत: शिव विहार कॉलोनी धार के रहने वाले थे। वह अपने बेटे से मिलने इंदौर आए थे। उन्हें 1 जनवरी को उल्टी-दस्त के चलते एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इंदौर के दूषित पानी से बच्चों पर भी खतरा बना हुआ है।  चाचा नेहरू अस्पताल में बीमार बच्चों का इलाज किया जा रहा है। करीब 12 बच्चों का इलाज चल रहा है।हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासन को साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है और जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 6 जनवरी की तिथि तय की है।

सम्बंधित ख़बरें