देश में बुजुर्गों की संख्या बढ़ी

देश में बुजुर्गों की संख्या बढ़ी

भोपाल [महामीडिया] भारत की आबादी अब धीरे-धीरे उम्रदराज हो रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में 0 से 14 साल के बच्चों की आबादी में लगातार गिरावट आ रही है जबकि बुजुर्गों की संख्या बढ़ रही है।साथ ही, कामकाजी उम्र (15 से 59 साल) के लोगों की हिस्सेदारी भी बढ़ी है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि देश में बुजुर्गों की संख्या भी बढ़ रही है। 2023 में 60 साल से ऊपर की आबादी 9.7% हो गई है। केरल में यह सबसे ज्यादा 15.1% है। इसके बाद तमिलनाडु (14%) और हिमाचल प्रदेश (13.2%) का स्थान है। उधर, देश की कुल प्रजनन दर 1971 में 5.2 थी, जो 2023 में घटकर 1.9 हो गई। वहीं, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 0-14 आयु वर्ग में लड़कों की संख्या लड़कियों से ज्यादा है, सिर्फ दिल्ली के ग्रामीण इलाकों को छोड़कर।

सम्बंधित ख़बरें