बद्रीनाथ और यमुनोत्री पहुँच मार्ग बंद

बद्रीनाथ और यमुनोत्री पहुँच मार्ग बंद

नैनीताल [महामीडिया] उत्तराखंड में भी भारी बारिश का दौर जारी है जिसके चलते चार धाम यात्रा में बार-बार  बाधा  आ रही है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण यमुनोत्री की यात्रा रोक दी गई है। गंगोत्री में सीमित संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं। बद्रीनाथ हाईवे भी मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है। उत्तरकाशी में रात में वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। सोमवार को कोटद्वार-बद्रीनाथ मार्ग पर सतपुली के पास भूस्खलन  हुआ है । इस वजह से पौड़ी-मेरठ नेशनल हाईवे बंद हो गया। वहीं उत्तरकाशी में भूस्खलन और कुछ हिस्सों के बह जाने के कारण यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया है।

 

सम्बंधित ख़बरें