प्रांत प्रचारक बैठक में कई मुद्दों पर मंथन करेगा संघ

प्रांत प्रचारक बैठक में कई मुद्दों पर मंथन करेगा संघ

नई दिल्ली [महामीडिया] राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक शुक्रवार से दिल्ली के केशवकुंज में शुरू हो गई। ये तीन दिन चलेगी। इसमें देश भर से संघ के प्रांत प्रचारक आए हैं। यह संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा करेंगे साथ ही हाल ही में पूरे हुए संघ के शिक्षा वर्ग और विकास वर्ग का भी फीडबैक लेंगे। संघ के सालाना कार्यक्रमों में दो कार्यक्रम सबसे अहम माने जाते हैं। पहला विजयादशमी के दिन उत्सव (संघ का स्थापना दिवस) और दूसरा संघ शिक्षा वर्ग। विजया दशमी उत्सव में हर साल सरसंघचालक स्वयंसेवकों को संबोधित करते हैं।भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन हो, देशभर में चल रहे ईसाई धर्मांतरण के खिलाफ क्या रणनीति हो विशेषकर पंजाब में मिशनरीज के फैलाव को कैसे रोका जाए इन मुद्दों पर बात करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बड़े पदाधिकारी दिल्ली में जुटे हैं।

 

सम्बंधित ख़बरें