नवीनतम
डाक विभाग की तीन प्रीमियम सेवाएं आज से शुरू
भोपाल [ महा मीडिया] डाक विभाग ने आज मंगलवार को तीन प्रीमियम सेवाओं की शुरुआत की जिनमें तत्काल और समय-संवेदनशील पार्सल के लिए 24 घंटे और 48 घंटे की डिलीवरी की गारंटी है। यह सेवाएँ संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा आज लॉन्च की गईं। प्रारंभ में सेवाएँ छह शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, और हैदराबाद में लागू की जा रही हैं। विभाग डिलीवरी समय सीमा का पालन करने के लिए समर्पित प्रोसेसिंग और प्राथमिकता हवाई परिवहन का उपयोग करेगा। इस सर्विस में डाक विभाग से आपको लिखित गारंटी मिलेगी। खास बात यह है कि अगर तय समय में डिलीवरी नहीं हुई तो 'मनी-बैक गारंटी' के तहत आपको पूरे पैसे वापस मिलेंगे। छोटे और बड़े कारोबारियों को लुभाने के लिए विभाग ने कई खास फीचर्स दिए हैं। थोक शिपमेंट के लिए फ्री पिकअप की सुविधा मिलेगी। बिजनेस हाउसेस के लिए सेंट्रलाइज्ड बिलिंग और इंटीग्रेशन जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। इससे कंपनियां सीधे डाक विभाग के सिस्टम से जुड़कर अपने पार्सल ट्रैक और मैनेज कर सकेंगी।