शेयर बाजार 300 अंकों की बढ़त पर

शेयर बाजार 300 अंकों की बढ़त पर

मुंबई [महामीडिया] आज शुक्रवार 5 सितंबर को सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 81,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है यह 24,800 के ऊपर है।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी 6 में गिरावट है। महिंद्रा, एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड के शेयर्स 1% ऊपर हैं। ITC, HUL और सनफार्मा में गिरावट है। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में तेजी और 7 में गिरावट है। NSE के IT, मेटल, ऑटो, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में तेजी है। अकेले FMCG नीचे है।  शेयर बाजार ने आज ग्रीन जोन में शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त देखने को मिली।

सम्बंधित ख़बरें