शेयर बाजार पांच सौ से अधिक अंकों की बढ़त पर

शेयर बाजार पांच सौ से अधिक अंकों की बढ़त पर

भोपाल [महामीडिया] सेंसेक्स में आज सोमवार 23 फरवरी को तेजी है। यह  500 अंक चढ़कर 83,300 के पार कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 150 अंक ऊपर है। ये 25,700 के स्तर पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में ऑटो और सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी है। IDFC फर्स्ट बैंक के शेयर आज 20% गिरकर 67 रुपए पर आ गए हैं। चंडीगढ़ की एक ब्रांच में करीब 590 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा सामने आया है जिस कारण शेयर गिरे हैं।।मामला तब खुला जब हरियाणा सरकार के एक विभाग ने संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जानकारी दी। बैंक ने फिलहाल इस मामले में शामिल 4 संदिग्ध कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।

सम्बंधित ख़बरें