सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर सॉफ्टवेयर पर चिंता जताई

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर सॉफ्टवेयर पर चिंता जताई

भोपाल [महामीडिया] पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में चुनाव आयोग द्वारा उपयोगकिया जा रहा सॉफ्टवेयर नामों में मामूली गड़बड़ी के कारण कई वोटर्स को नोटिस भेज रहा है। उन्होंने ऐसे उदाहरण दिए जहां लोगों को उनके नाम से 'कुमार' हटने पर नोटिस मिल रहे हैं जो अक्सर बंगाल के निवासियों का मिडिल नेम होता है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस बागची और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की और दस्तावेजों की जांच और आपत्तियों की समय सीमा 14 फरवरी से आगे बढ़ा दी हैं।

सम्बंधित ख़बरें