काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा और अर्चना के लिए तीन किलोमीटर लंबी लाइन 

काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा और अर्चना के लिए तीन किलोमीटर लंबी लाइन 

वाराणसी [महामीडिया] काशी विश्वनाथ मंदिर का पट सुबह 3.30 बजे खुल गया था। इसके बाद आरती और पूजा की गई। इसके बाद मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया गया। भक्तों की 3 से चार किमी लंबी-लंबी लाइन देखी गई। एक भक्त को लाइन में लगने से लेकर दर्शन करने तक में औसतन 30 से 35 मिनट का वक्त लगा। शिवरात्रि पर भक्त ज्योर्तिलिंग को न छू पा रहे हैं, न ही जलाभिषेक कर पा रहे हैं। गर्भगृह के बाहर लगे पाइप से दूध, जल, बेल पत्र, फूल चढ़ाया जा रहा है। गर्भगृह के चारों गेट से केवल झांकी दर्शन हो रहा है। VIP दर्शन को भी बंद कर दिया गया है। सुबह 10.30 बजे तक तीन लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए।

सम्बंधित ख़बरें