
नागपुर में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
नागपुर [ महामीडिया ] नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो-6E812 फ्लाइट से आज मंगलवार को पक्षी टकरा गया। इससे विमान की नागपुर में ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। प्लेन में 272 यात्री सवार थे सभी सुरक्षित हैं। घटना सुबह 7:01 बजे की है। विमान को 8:50 बजे कोलकाता पहुंचना था। एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान से एक पक्षी टकरा गया। इससे विमान की नोज (सबसे आगे के हिस्सा) को नुकसान पहुंचा। वह अंदर धंस गई। इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग का यह 5 दिन में दूसरा मामला है।