आज प्रदेश के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़

आज प्रदेश के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़

भोपाल [महामीडिया] मध्यप्रदेश में नए साल 2026 के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में सुबह 9 बजे तक करीब 80 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।  यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलेगी ।खंडवा जिले के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग ,ओरछा, मैहर‑बगलामुखी मंदिर और भोपाल के प्रसिद्ध मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगने लगेगी नए साल के पहले दिन इन स्थलों पर भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिलेगा। मध्यप्रदेश के मंदिरों में नए साल  का यह उत्सव न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है बल्कि राज्य में आने वाले पर्यटकों के लिए भी खास अनुभव प्रदान करता है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में सुबह की भस्म आरती का नजारा अद्भुत है। हजारों भक्त बाबा महाकाल के दर्शन के लिए जुटे हैं। भस्म आरती के दौरान मंदिर में पूरा वातावरण भक्ति से भर गया है। लोग दूर से आए हैं, ताकि नए साल की शुरुआत महाकाल के चरणों में करें। 

सम्बंधित ख़बरें