नवीनतम
सोना चाँदी की कीमतों में आज फिर वृद्धि
भोपाल [महामीडिया] सोने-चांदी के दाम में आज 5 जनवरी को बढ़त है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 939 रुपए बढ़कर 1,35,721 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले यह 1,34,782 रुपए पर था। चांदी ₹2,225 महंगी होकर ₹2.37 लाख किलो बिक रही है।