अमेरिकी ने ईरान के बंदरगाहों से दस जहाजों को वापस किया
भोपाल [ महामीडिया] अमेरिकी ने ईरान के बंदरगाहों से निकलने की कोशिश कर रहे 10 जहाजों को वापस लौटा दिया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के समुद्री इलाके में नाकाबंदी कर रखी है। सोमवार से शुरू हुई इस नाकाबंदी के बाद अब तक कोई भी जहाज इसे पार नहीं कर पाया है।ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने नाकाबंदी नहीं हटाई तो वह खाड़ी इलाके में व्यापार को बाधित कर सकता है।