लखनऊ टी-20 मैच रद्द होने के बाद दर्शकों को टिकट के पैसे वापस मिलेंगे

लखनऊ टी-20 मैच रद्द होने के बाद दर्शकों को टिकट के पैसे वापस मिलेंगे

मुंबई [महा मीडिया] भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 17 दिसंबर को होने वाला टी-20 मैच रद्द होने के बाद दर्शकों को टिकट के पैसे वापस मिलेंगे। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन घने कोहरे के कारण टॉस तक नहीं हो सका। इसलिए दर्शकों को बिना मैच देखे ही लौटना पड़ा। इस मैच के रद्द होने के बाद दर्शकों को टिकट का पूरा पैसा वापस मिलेगा।यह प्रक्रिया पूरी होने में करीब 7 से 10 दिन लगेंगे।  इंश्योरेंस का पैसा मिलने के बाद टिकट की रकम सीधे दर्शकों के बैंक खातों में वापस भेज दी जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें